Redmi Note 11S: 108MP कैमरे से लैस होगा फोन, इतनी होगी कीमत

  1. Home
  2. टेक

Redmi Note 11S: 108MP कैमरे से लैस होगा फोन, इतनी होगी कीमत

Redmi Note 11S: 108MP कैमरे से लैस होगा फोन, इतनी होगी कीमत


टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi का नया स्मार्टफोन Redmi Note 11S भारत में दस्तक देने को तैयार है। Redmi india के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर जारी किया गया है। Redmi Note 11S को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की साइट पर मॉडल नंबर 2201117SG के साथ भी लिस्ट किया गया है। फोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।Xiaomi की तरफ से फिलहाल फोन की लॉन्चिंग का डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

Redmi Note 11s की संभावित कीमत

Redmi Note 11 सीरीज को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। इसी सीरीज के तहत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में इसे Redmi Note 11s नाम से पेश किया जाएगा। इस सीरीज के तहत तीन Redmi Note 11s के तीन मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है। फोन को शुरुआती कीमत 14,999 रुपये में पेश किया जा सकता है।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Note 11s स्मार्टफोन में 6.67 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में 120Hz एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ पेश किया जाएगा। फोन में MediaTek Dimensity 920 चिपसेट सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को 4 जीबी, 6जीबी और 8जीबी LPDDR4X रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,160 mAh की बैटरी मिलेगी। फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। Redmi Note 11s स्मार्टफोन में एक 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। Redmi Note 11S में 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का OV02A मैक्रो लेंस दिया जा सकता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।