पंद्रह दिन बाद खिली धूप से दिन में राहत, रात में शीतलहर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद

पंद्रह दिन बाद खिली धूप से दिन में राहत, रात में शीतलहर

पंद्रह दिन बाद खिली धूप से दिन में राहत, रात में शीतलहर


मुरादाबाद। पंद्रह दिन बाद शुक्रवार को धूप खिली तो दिन में काफी राहत महसूस हुई। दिन भर लोगों की चहलकदमी दिखी। बच्चे और बुजुर्ग पार्कों में धूप का आनंद लेने पहुंचे। दिन भर चटक धूप खिलने से दिन का पारा भी 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे बीते दिनों की तुलना में लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम तक पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। इससे सुबह-शाम अभी शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक दिन में आसमान साफ रहेगा। इससे दिन के पारे में धीरे-धीरे इजाफा होगा। हालांकि पहाड़ों से ठंडी हवा आने की वजह से सुबह-शाम कोहरा और शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहेगा। इससे दिन और रात के पारे में काफी अंतर बना रहेगा। पंत नगर स्थित कृषि विवि में मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि दो फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। इससे दिन के पारे में बढ़ोतरी होगी। लेकिन सुबह में मध्यम से घना कोहरा बना रह सकता है। सुबह-शाम शीतलहर का प्रकोप भी बना रहेगा। डा. सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ रहा है। राजस्थान से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा से भी अभी नमीं और ठंडक बनी हुई है। एक हफ्ते तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद बारिश की संभावना बन सकती है। डा. सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम पारा 18.0 डग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। इससे रात में गलन और ठिठुरन में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।