बदलाव का समय, AAP का समय : पंकज अवाना

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर

बदलाव का समय, AAP का समय : पंकज अवाना

बदलाव का समय, AAP का समय : पंकज अवाना


सहारनपुरनिर्वाचित सरकार के कार्यों के मूल्यांकन काअपने प्रतिनिधियों के रिपोर्ट कार्ड तय करने काऔर अपने बहुमूल्य वोट का अगला हकदार चुनने करने का यह उपयुक्त समय होता है ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इस बार नोएडा विधानसभा सीट से युवा कार्यकर्ता पंकज अवाना को चेहरा बनाया है।

पंकज के विषय में बात करते हुए पार्टी के कार्यकर्ता बताते हैं कि पंकज अवाना किसानों के हक की बात करते हैं । पंकज ने किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए नोएडा अथॉरिटी के सामने प्रदर्शन भी किया। पंकज अवाना फ्लैट बायर्स की मांगों को मीडिया में बुलंद करते आएं हैं। पार्टी का दावा है कि पंकज अवाना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रभावित हो एप्पल जैसी अंतराष्ट्रीय कंपनी छोड़ समाज सेवा में कूद पड़े और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वर्तमान सरकार के काम काज से असंतुष्ट है जनता : पंकज अवाना

• यूपी की वर्तमान सरकार के कार्यों के विषय में बताते हुए पंकज अवाना कहते हैं कि शहरों के पुनः नामकरण में दक्ष हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब इलाहबाद का नाम बदल प्रयागराज रख दिया तो नगर वासियों को लगा शायद अब यहां विकास की धार बहेगी, पर ऐसा हुआ नहीं।

• आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के नतीजों पर अपनी बात रखते हुए पंकज कहते हैं कि वर्तमान सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं है।

• पंकज कहते हैं कि नोएडा गगनचुंबी इमारतों का शहर है। यहां की चमचमाती बहुमंजिला इमारतें आंखों को सुहाती तो हैं, पर इनमें रह रहे बाशिंदों की इस चमक से उलट एक अलग ही दास्तान है। पंकज अवाना का दावा है कि भ्रष्ट तंत्र के कारण आज तक यहां 50% लोगों के घरों की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। वह कहते हैं कि ज़िंदगी भर की कमाई इन फ्लैट्स में लगा देने के बावजूद लोग अपने घरों को अपना नहीं कह सकते।

• पंकज का दावा है कि भाजपा की विचारधारा प्रो कॉरपोरेट है, जिसमें किसान कल्याण के लिए कोई जगह नहीं है।

नोएडा वासियों से पंकज अवाना की अपील

नोएडा वासियों से अपील करते हुए पंकज कहते हैं कि इस बार मौका दिजिए विकास को, बदलाव को, नोएडा के सुनहरे भविष्य को, एक मौका दीजिए आम आम आदमी पार्टी के युवा नेतृत्व को।

 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।