श्रीनगर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे

  1. Home
  2. जम्मू - कश्मीर

श्रीनगर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे

श्रीनगर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे


नई दिल्ली। देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और श्रीनगर में पिछले आठ साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले आठ साल में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 14 जनवरी, 2012 को इतना ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

आज तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी भागों और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। 24 घंटों के बाद, तमिलनाडु और केरल में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। लेकिन लक्षद्वीप पर मध्यम बारिश उसके बाद भी जारी रहेगी।इसके अलावा उत्तरी केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 16 डिग्री से नीचे रहेगा जिससे कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है। राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बने रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रभाव अब पूर्वी भारत के भागों में दिखने लगा है जिससे तापमान में 1 या 2 डिग्री की गिरावट आई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर चल रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।