भारतीय टीम वर्ल्ड कप फाइनल में हारने के बाद बेहद दुखी थी, जानकारी लीक हुई ?

  1. Home
  2. खेल

भारतीय टीम वर्ल्ड कप फाइनल में हारने के बाद बेहद दुखी थी, जानकारी लीक हुई ?

भारतीय टीम वर्ल्ड कप फाइनल में हारने के बाद बेहद दुखी थी, जानकारी लीक हुई ?

 भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क-  भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद सिर्फ पूरी दुनिया के भारतीय क्रिकेट फैंस ही नहीं रो रहे थे। बल्कि टीम इंडिया के खिलाड़ी भी इस हार के बाद बेहद मायूस थे। कप्तान रोहित शर्मा तो मैदान से जाते वक्त अपने आंसू नहीं रोक पाए थे और उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, विराट कोहली भी नम आंखों के साथ नजर आए थे। अब टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के अंदर की बात लीक हो गई है।

t

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा रहे रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम के अंदर का माहौल बताया है। उन्होंने बताया है कि, टीम का हर खिलाड़ी नम आंखों के साथ वहां मौजूद था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली फूट-फूट कर रहो रहे थे। पूरा ड्रेसिंग रूम आंसुओं के सैलाब में डूब गया था। पूरा माहौल गमजदा था। विराट और रोहित के दिल का दर्द उनकी आंखों से आंसुओं के रूप में बाहर आ रहा था। दोनों के दिल में दर्द इस ओर इशारा कर रहा था कि शायद ही वह अब दोबारा इस ट्रॉफी को जीतने के इतने करीब पहुंच पाएंगे। रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद के माहौल को शेयर किया और बताया कि, ‘हां हमें दर्द महसूस हुआ। रोहित और विराट रो रहे थे। ये देखकर बहुत बुरा लग रहा था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह टीम एक अनुभवी टीम थी, हर कोई जानता था कि क्या करना है। मुझे लगता है कि टीम के दो स्वाभाविक लीडर्स ने टीम को स्पेस देकर ऐसा माहौल बनाया था। रविचंद्रन अश्विन ने आगे रोहित शर्मा की बतौर कप्तान तारीफ करते हुए कहा कि,’हर कोई कहेगा कि एमएस धोनी बेस्ट कप्तानों में से एक हैं लेकिन रोहित शर्मा एक बेहतरीन इंसान हैं। वह टीम के हर खिलाड़ी को समझते हैं, वह जानते हैं कि किसे क्या पसंद है और क्या नापसंद। वह हर खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। रोहित नींद छोड़कर मीटिंग्स में आने के लिए सबसे आगे रहते हैं। उन्हें पता है कि किसे कैसे समझाना है। वह भारतीय क्रिकेट में उन्नति का एक अलग स्तर लाए हैं।

x