मुंबई इंडियंस आज अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने जा रही है, इस मैच को लेकर फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा का भी ये मुंबई के लिए आखिरी मुकाबला होगा क्या

  1. Home
  2. खेल

मुंबई इंडियंस आज अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने जा रही है, इस मैच को लेकर फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा का भी ये मुंबई के लिए आखिरी मुकाबला होगा क्या

मुंबई इंडियंस आज अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने जा रही है, इस मैच को लेकर फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा का भी ये मुंबई के लिए आखिरी मुकाबला होगा क्या  

आईपीएल 2024 में 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, मुंबई इंडियंस पहले हीipl


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- आईपीएल 2024 में 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ये इस सीजन मुंबई का आखिरी मुकाबला है। ऐसे में टीम इस मैच को जीतकर अपने सीजन-17 के अभियान को खत्म करना चाहेगी। वहीं अब रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन लगातार वायरल हो रहे हैं। फैंस को लग रहा है कि ये रोहित का आईपीएल में ये मुंबई के लिए आखिरी आईपीएल मुकाबला होने वाला है। आईपीएल 2024 में रोहित ने शुरुआत काफी अच्छी की थी लेकिन बाद के कुछ मैचों में हिटमैन का बल्ला एकदम शांत हो गया। इस सीजन सीएसके के खिलाफ रोहित ने कमाल का शतक लगाया था, इसके बाद से हिटमैन लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। वहीं आज इस सीजन का मुंबई इंडियंस अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाली है। ऐसे में फैंस को लग रहा है रोहित शर्मा का भी ये आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मुकाबला हो सकता है।

x

इसके लेकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी गेम और फेयरवेल मैच हो सकता है। तो आईपीएल में रोहित युग का अंत वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि रोहित शर्मा कल मुंबई इंडियंस के लिए अपना आखिरी मैच खेलने जा रहे हैं। इतिहास इस विरासत को कभी नहीं भूलेगा।इस सीजन की शुरुआत से पहले ही रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया था। इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन बेद खराब रहा है और टीम सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई। अभी तक मुंबई ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को महज 4 में जीत और 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल मुंबई प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी नंबर पर है। मुंबई के खराब प्रदर्शन को लेकर कप्तान हार्दिक पर भी काफी सवाल उठे हैं। हार्दिक को हर मैच के दौरान उनकी खराब कप्तानी को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है।