IPL 2023: आकाश मधवाल ने तोड़ डाला 13 साल पुराना रिकॉर्ड, बनाया इतिहास

  1. Home
  2. खेल

IPL 2023: आकाश मधवाल ने तोड़ डाला 13 साल पुराना रिकॉर्ड, बनाया इतिहास

IPL 2023: आकाश मधवाल ने तोड़ डाला 13 साल पुराना रिकॉर्ड, बनाया इतिहास

मुंबई इंडियंस ने भारत को एक नया स्टार दिया है। एलिमिनेटर में मुंबई के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने


पब्लिक न्यूज़ डेस्क-  मुंबई इंडियंस ने भारत को एक नया स्टार दिया है। एलिमिनेटर में मुंबई के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने कमाल की गेंदबाजी की। 5 विकेट लेकर सुर्खियों में हैं। अब क्वालिफायर -2 में मुंबई का मुकाबला गुजरात से होगा। 29 साल के आकाश मधवाल लखनऊ के खिलाफ मैच में साढ़े तीन ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लिए। मैच के बाद आकाश ने कहा कि मैं आगे भी बेहतर करने की कोशिश करता रहुंगा। आकाश मधवाल ने जिओ सिनेमा पर सुरेश रैना और आरपी सिंह से बात की। मधवाल ने बातचीत में बताया कि चेपॉक में धोनी को गेंदबाजी करने का अनुभव कैसा था। आकाश ने रैना से कहा कि धोनी भाई को गेंदबाजी करते समय कुछ अलग अनुभव हो रहा था। मैंने उन्हें दो गेंद डाली थी। जब कॉनवे का आउट किया तो धोनी भाई मैदान में आए। स्टेडियम में इतना शोर हो रहा था कि कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था।

c
आईपीएल के खास रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया। आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में अभी तक कोई भी गेंदबाज पांच विकेट नहीं ले पाया था। आकाश ने ये कारनामा कर के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। आकाश से पहले प्लेऑफ/नॉकआउट में सबसे अच्छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड 13 साल पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर डग बॉलिंजर ने बनाया था। उन्होंने 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थे।