चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं, मैच के बाद वार्निंग दे दी गई है कि इतना शोर से कान खराब हो सकता है जानिए

  1. Home
  2. खेल

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं, मैच के बाद वार्निंग दे दी गई है कि इतना शोर से कान खराब हो सकता है जानिए

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं, मैच के बाद वार्निंग दे दी गई है कि इतना शोर से कान खराब हो सकता है जानिए 

महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं, स्टेडियम में उपस्थित हजारों फैंस एक साथ धोनी-धोनी के नारे लगाने लगते


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं, स्टेडियम में उपस्थित हजारों फैंस एक साथ धोनी-धोनी के नारे लगाने लगते हैं। कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान देखने को मिला था कि जब धोनी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आ रहे थे, तो विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को स्टेडियम का शोर सुनकर कान बंद करना पड़ा था। इसके अलावा जब हैदराबाद के खिलाफ भी धोनी बल्लेबाजी के लिए आए थे, इस दौरान भी धोनी-धोनी के नारे से पूरा स्टेडियम को गूंज उठा था। अब लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान भी धोनी के आने पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस मैच के बाद बड़ी वार्निंग दे दी गई है।

लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीकी विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की पत्नी भी चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान स्टेडियम में उपस्थित थी। उन्होंने जो स्मार्टवॉच पहन रखी थी, उस पर वार्निंग आने लगा कि शोर बहुत अधिक है, इससे कान को खतरा हो सकता है। डिकॉक की पत्नी ने मैच के बाद कहा कि जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आए, इस दौरान स्टेडियम में काफी शोर हो रहा था, अगर इस शोर को 10 मिनट तक सुन लिया जाए, तो कान खराब हो सकता है। उन्होंने खुद बताया कि उन्होंने जो घड़ी पहन रखी थी, उस पर बार-बार वार्निंग दिया जा रहा था।महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज आईपीएल 2024 में बहुत अधिक देखा जा रहा है। इस आईपीएल से पहले स्टेडियम में इतना शोर सुनाई नहीं देता था, लेकिन इस बार फैंस क्रेजी हो गए हैं। इसका कारण शायद ये है कि यह सीजन माही के लिए आईपीएल 2024 आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी ने पहले ही कप्तानी छोड़ दी है अब उम्मीद जताई जा रही है कि माही अब आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं, इसी कारण से उन्होंने कप्तानी छोड़ी है। ऐसे में फैंस को भी बेहतर पता है कि उनके पास कुछ ही मैच बचे हैं, जब वह माही को बल्लेबाजी करते देख पा रहे हैं। यही वजह है कि धोनी जब भी मैदान पर आते हैं, फैंस धोनी-धोनी के नारे लगाने शुरू कर देते हैं।