भारत लौटने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दिल्ली में होटल के बाहर जमकर डांस करते हुए देखा गया, विराट ने दिया ऐसा रिएक्शन जानिए

  1. Home
  2. खेल

टीम इंडिया अब बारबाडोस से भारत वापस लौट चुकी है दिल्ली एयर पोर्ट से लेकर होटल पहुंचने तक टीम इंडिया

पब्लिक न्यूज़ डेस्क- टीम इंडिया अब बारबाडोस से भारत वापस लौट चुकी है। दिल्ली एयर पोर्ट से लेकर होटल पहुंचने तक टीम इंडिया की फैंस से घिरी रही। सुबह से ही फैंस टीम इंडिया के आने का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद खिलाड़ियों ने भी फैंस का अभिनंदन किया। वहीं होटल पहुंचने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जमकर डांस करते हुए देखा गया। रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव तक ढोल की ताल पर थिरकते हुए नजर आए। वहीं हार्दिक पांड्या भी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए थे। जिसपर विराट कोहली ने भी अपना रिएक्शन दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है।

t

होटल के बाहर टीम इंडिया का स्वागत करने के लिए ढोल का इंतजाम किया गया था। बस से उतरने के बाद खिलाड़ी भी ढोल पर नाचने लगे थे। वहीं हार्दिक पांड्या को भी ढोल की ताल पर डांस करते हुए देखा गया। इस दौरान विराट कोहली बस से उतरते हैं और हार्दिक को देखकर स्माइल करके वहां से निकल जाते हैं।होटल पहुंचकर सूर्यकुमार यादव ने सबसे पहले डांस की शुरूआत की थी, इसके बाद रोहित शर्मा भी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए थे। ढोल की ताल पर इन दोनों खिलाड़ियों ने डांस करके फैंस का खूब मनोरंजन किया। इन दोनों का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।