ऋषभ पंत को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, जानें कब?

  1. Home
  2. खेल

ऋषभ पंत को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, जानें कब?

 ऋषभ पंत को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, जानें कब?

ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आई जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है मुंबई में


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आई जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है, मुंबई में सफल सर्जरी होने के बाद से ही पंत अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में हैं, पंत के लिगामेंट की दो सफल सर्जरी हुई है, डॉक्टरों को उम्मीद है कि पंत की बाकी लिगामेंट इंजरी अपने आप ही ठीक हो जाएंगी, टीम इंडिया का ये विकेटकीपर बल्लेबाज जल्दी ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो सकता है, पंत को 2 हफ्ते बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है, 2 महीने में अपना रिहैब शुरू करेंगे, लिगामेंट को ठीक होने में 4 से 6 हफ्ते का वक्त लगता है उसके बाद पंत के रिहैब का कार्यक्रम शुरू होने के दो महीने बाद देखा जाएगा कि वो अभी खेल सकते हैं या नहीं। 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था, उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, शुरुआती इलाज मिलने के बाद पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई के अस्पताल लाया गया मुंबई में उनके दो लिगामेंट की सफल सर्जरी की गई।

ऋषभ पंत ने दो दिन पहले ही ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने BCCI, टीम इंडिया के अपने साथी खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस का शुक्रिया अदा किया, उन्होंने खास तौर पर एक ट्वीट उन दो इंसानों के लिए भी किया, जो उनके मुताबिक उनकी जान बचाने के लिए सबसे पहले आए थे।