जन्माष्टमी पर बना है दुर्लभ संयोग, एक साथ मिलेंगे 6 तत्व, जानिए कैसे

  1. Home
  2. धर्म

जन्माष्टमी पर बना है दुर्लभ संयोग, एक साथ मिलेंगे 6 तत्व, जानिए कैसे

जन्माष्टमी पर बना है दुर्लभ संयोग, एक साथ मिलेंगे 6 तत्व, जानिए कैसे


पब्लिक न्यूज डेस्क। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भाद्रपद मास के कृष्ण की अष्टमी तिथि 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र के साथ ही वृष राशि का चंद्रमा भी रहेगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा हैं। ये सभी योग पूजा-पाठ के साथ ही किसी बड़े काम की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माने गए हैं। इन योगों में शुरू किए गए काम जल्दी सफल हो सकते हैं। इस बार स्मार्त और वैष्णव दोनों एक ही दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे।

इस वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर कई वर्षों के बाद ऐसा संयोग बना है जो बहुत ही दुर्लभ है। श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि, बुधवार, रोहिणी नक्षत्र एवं वृष राशि में मध्य रात्रि में हुआ था। ज्योतिषाचार्य पं. अक्षय शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर 6 तत्वों का एक साथ मिलना बहुत ही दुर्लभ होता है। ये 6 तत्व हैं भाद्र कृष्ण पक्ष, अर्धरात्रि कालीन अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृष राशि में चंद्रमा, इनके साथ सोमवार या बुधवार का होना। इस बार ऐसा संयोग बना है कि ये सभी तत्व 30 अगस्त को मौजूद रहेंगे। इस दिन सोमवार है, सुबह से रात में 1 बजकर 59 मिनट तक अष्टमी तिथि व्याप्त है, जिससे इसी रात नवमी तिथि भी लग रही है। ऐसे में इन संयोगों को लेकर ज्योतिषविद् इस बार जन्माष्टमी को बहुत ही उत्तम मान रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।