महापंचायत के चलते रोहतक रूट पर नहीं चली बसें

  1. Home
  2. हरियाणा

महापंचायत के चलते रोहतक रूट पर नहीं चली बसें

महापंचायत के चलते रोहतक रूट पर नहीं चली बसें


सोनीपत। रोहतक में मकड़ौली टोल के पास शनिवार को किसानों की महापंचायत के चलते गोहाना से रोहतक रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसों का परिचालन नहीं हो पाया। चंडीगढ़ से वाया गोहाना होकर रोहतक जाने वाली बसें भी गोहाना से वापस लौट गईं। इससे रोहतक रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कृषि कानून विरोधी आंदोलन में रोहतक के मकड़ौली टोल के निकट करीब 10 माह से किसान धरना दे रहे हैं। किसानों ने इस टोल को कई माह से फ्री करवा रखा है। टोल के पास शनिवार को अखिल भारतीय किसान एवं मजदूर महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत सुबह ही शुरू हो गई और लोग टोल के पास रोहतक-गोहाना रोड पर बैठ गए। रास्ता बंद होने के चलते गोहाना बस स्टैंड से रोहतक तक हरियाणा रोडवेज विभाग की बसों को नहीं चलाया गया। चंडीगढ़, अंबाला, पानीपत से रेवाड़ी व झज्जर लंबे रूटों पर चलने वाली बसों का परिचालन भी बाधित हुआ। लोगों को रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी जाने के लिए परेशानी हुई। यात्रियों को प्राइवेट बसों या निजी सवारी वाहनों में सफर करना पड़ा। ये वाहन विभिन्न गांवों से होकर रोहतक तक पहुंचे। इससे यात्रियों का अधिक समय लगा और किराया भी अधिक देना पड़ा।

रोहतक रूट पर गोहाना बस स्टैंड से रोजाना पांच बसें चलती हैं। ये बसें अप-डाउन करती हैं। शनिवार को रास्ता बंद होने के चलते दिन में बसें नहीं चल पाईं।

रोहतक में मकड़ौली टोल पर रास्ता बंद होने के चलते गोहाना-रोहतक रूट पर बसें नहीं चलाई गईं। चंडीगढ़ की तरफ से आने वाली बसें भी गोहाना से वापस मुड़ गईं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।