वोट डालने के बाद ही घोड़ी पर बैठा दूल्हा, बरातियों ने भी किया मतदान, फिर रवाना हुई बरात

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर

वोट डालने के बाद ही घोड़ी पर बैठा दूल्हा, बरातियों ने भी किया मतदान, फिर रवाना हुई बरात

वोट डालने के बाद ही घोड़ी पर बैठा दूल्हा, बरातियों ने भी किया मतदान, फिर रवाना हुई बरात


सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में देवबंद के गांव खजूरी में बरात ले जाने से पहले दूल्हे ने अपने साथियों के साथ मतदान किया। खास बात यह रही कि दूल्हे के साथ बरात में जाने वाले अन्य बरातियों ने भी पहले अपने-अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद बरात लेकर थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव सुभरी के लिए रवाना हुए। 

इस बार 14 फरवरी वैवाहिक जीवन शुरू करने वालों के लिए एक यादगार पल रहेगा, क्योंकि आज के दिन ही दूसरे चरण का मतदान है। इससे पहले हर चुनाव में कहीं दूल्हा तो कहीं दुल्हन को वोट डालते हुए देखा जाता रहा है। वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

पहले मतदान फिर शादी
दूल्हे रजत ने कहा कि पहले मतदान, इसके बाद बाकी काम। दरअसल, आज रजत की शादी है। लेकिन बरात ले जाने से पहले रजत ने मतदान करके अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।