चुनाव में रोडवेज बसों के जाने से बढ़ी यात्रियों की दिक्कत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर

चुनाव में रोडवेज बसों के जाने से बढ़ी यात्रियों की दिक्कत

चुनाव में रोडवेज बसों के जाने से बढ़ी यात्रियों की दिक्कत


सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में रोडवेज बसों के जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सहारनपुर परिवहन निगम रीजन की 104 रोडवेज बसें चुनाव के लिए चली गई है। चुनाव तक यात्रियों को रोडवेज बस स्टैंड से बसें कम ही मिलेगी।

फरवरी माह में विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए पुलिस बल के साथ-साथ पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक आने-जाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। वहीं, जिले की पुलिस अन्य जनपदों में भी चुनाव संपन्न कराने के लिए बसों से रवाना होती हैं। इसके लिए निगम की बसों को अधिग्रहण किया जाता है।

सहारनपुर परिवहन निगम की अभी तक 104 रोडवेज बसों का अधिग्रहण कर लिया है। सहारनपुर से 11, मुजफ्फरनगर से 15, छुटमलपुर से पांच और खतौली डिपो से 12 रोडवेज बसें चुनाव में जा चुकी है।

गुरुवार को इन्हीं डिपो की 61 और रोडवेज बसों को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की कंपनियों के आवगमन के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इस प्रकार अब तक परिवहन निगम रीजन से 104 रोडवेज बसें जा चुकी हैं। चुनाव के सभी चरण संपन्न होने के बाद वापस डिपो पर लौटेंगी। इस दौरान निगम की बसों की कमी यात्रियों को खलेगी।

परिवहन निगम की 104 रोडवेज बसें चुनाव के लिए भेजी गई है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली और छुटमलपुर डिपो से बसें जा चुकी हैं। रीजन में 598 रोडवेज बसें हैं। यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

-अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।