चाणक्य नीति: इन आदतों से रहें दूर, नहीं मिलता है लक्ष्मी जी का आशीर्वाद

  1. Home
  2. धर्म

चाणक्य नीति: इन आदतों से रहें दूर, नहीं मिलता है लक्ष्मी जी का आशीर्वाद

चाणक्य नीति: इन आदतों से रहें दूर, नहीं मिलता है लक्ष्मी जी का आशीर्वाद


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। चाणक्य की चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति अपनी आदतों से अच्छा और बुरा कहलाता है। जो व्यक्ति अपनी आदतों को लेकर गंभीर रहता है और दूसरों की भावनाओं को ध्यान में रखता है, ऐसे व्यक्ति सदैव सम्मान प्राप्त करते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण श्रीमद्भागवत गीता में अर्जुन को श्रेष्ठ गुणों के बारे में बताते हुए कहते हैं कि व्यक्ति श्रेष्ठ गुणों को अपनाए बिना श्रेष्ठ बन ही नहीं सकता है। श्रेष्ठ बनना है तो उच्च आदर्शाें को अपनाना चाहिए। उच्च आदर्शों पर चलकर ही व्यक्ति का आचरण श्रेष्ठ बनता है। जो लोग ऐसा करने में सफल रहते हैं वे उनके जीवन में मन, सम्मान, धन, पद और प्रतिष्ठा बनी रहती है।

गलत आदतों से व्यक्ति की प्रतिभा का नाश
विद्वानों की मानें तो गलत आदतें व्यक्ति की प्रतिभा को नष्ट कर देती हैं। इसलिए गलत आदतों से दूर रहना चाहिए। गलत आदतें व्यक्ति को बहुत जल्दी प्रभावित करती हैं। इसलिए व्यक्ति को ज्ञान और अध्यात्म के महत्व को गंभीरता से समझना चाहिए क्योंकि यही दोनों चीजें व्यक्ति को गलत आदतों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।

ये आदतें व्यक्ति को कर्जदार बनाती हैं
धन की देवी लक्ष्मी हैं। लेकिन गलत आदतों को अपनाने वालों को लक्ष्मी जी अपना आशीर्वाद प्रदान नहीं करती है। दूसरों के धन को नष्ट करना, उस पर गलत दृष्टि रखना, ये कतई उचित नहीं है। वहीं गलत ढंग से धन को प्राप्त करने से भी बचना चाहिए। जो व्यक्ति इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, उनसे लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं। ऐसे लोगों के जीवन में सदैव धन की कमी बनी रहती है। धन प्रतिभा और परिश्रम से प्राप्त करना चाहिए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।