चाणक्य नीति: इन बातों पर अमल करने से जीवन में नहीं रहती है धन की कमी

  1. Home
  2. धर्म

चाणक्य नीति: इन बातों पर अमल करने से जीवन में नहीं रहती है धन की कमी

चाणक्य नीति: इन बातों पर अमल करने से जीवन में नहीं रहती है धन की कमी


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। चाणक्य की चाणक्य नीति कहती है कि इंसान अपनी आदतों से सफल और असफल होता है। यानि जब व्यक्ति में अच्छी आदतें होती हैं तो व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है। वहीं जब व्यक्ति गलत आदतों से घिर जाता है तो हानि उठाता है। गलत आदतों के कारण ही व्यक्ति को अपयश प्राप्त होता है इसलिए गलत आदतों से व्यक्ति को हमेशा दूर रहना चाहिए।

गीता के उपदेश में भगवान श्रीकृष्ण भी अर्जुन को श्रेष्ठ गुणों के महत्व के बारे में बताते हैं। अच्छे गुणों से पूर्ण व्यक्ति के पास धन की भी कोई कमी नहीं रहती है। ऐसे लोग स्वयं के साथ साथ दूसरों की भी भलाई के बारे में विचार करते हैं। अच्छी आदतों से युक्त व्यक्ति का हर जगह सम्मान होता है।

इन आदतों से दूर रहना चाहिए
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कुछ आदतों से हमेशा दूर रहना चाहिए। ये आदतें व्यक्ति की तरक्की में बाधा बनती है। व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो आलस से दूर रहना चाहिए। आलसी व्यक्ति हमेशा लाभ के अवसरों को गंवाता है। इसलिए आलस से दूर रहना चाहिए। झूठ से व्यक्ति को दूर रहना चाहिए। झूठ बोलने वाले व्यक्ति को कोई भी पसंद नहीं करता है।

किसी का अनादर नहीं करना चाहिए
विद्वानों का मत है कि किसी भी व्यक्ति का अनादर नहीं करना चाहिए। समय किसी का भी अच्छा और बुरा आ सकता है। इसलिए हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही स्वयं को अच्छा प्रकट करने के लिए कभी भी दूसरे व्यक्ति को बुरा नहीं कहना चाहिए। विचारों में हमेशा सकारात्मकता बनी रहनी चाहिए। सकारात्मक विचारों से ही व्यक्ति सफलता को प्राप्त करता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।