वृश्चिक राशि में बन रहा है बुधादित्य योग, जानें किन राशियों के लिए है शुभ

  1. Home
  2. ज्योतिष

वृश्चिक राशि में बन रहा है बुधादित्य योग, जानें किन राशियों के लिए है शुभ

वृश्चिक राशि में बन रहा है बुधादित्य योग, जानें किन राशियों के लिए है शुभ


ज्योतिष। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार नवंबर माह में अतिशुभ बुधादित्य संयोग का निर्माण हो रहा है।मान्यता है कि इस योग के निर्माण से बुद्धि,ज्ञान,संचार और वाणी के प्रभाव से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुध ग्रह 21 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इससे पहले ही 16 नवंबर से वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और बुध ग्रह का ये संयोग ही बुद्धादित्य योग कहलाता है। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार ये योग 10 दिसंबर तक रहेगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों और उनके जातकों पर पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि बुधादित्ययोग किन राशियों के लिए ला रहा है 

-सिंह राशि –

बुधादित्य योग सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ संयोग का निर्माण कर रहा है। इस योग में सिहं राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। आय के स्त्रोत में वृद्धि होने या नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थय भी अच्छा रहेगा।

2- कन्या राशि-

कन्या राशि के जातकों के लिए भी बुधादित्य योग शुभ है। ये योग राशि के जातकों के संचार कौशल में वृद्धि समाजिक मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। व्यापारिक सौदे में सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेगे जो आपकी सफलता में साथ निभाएंगे।

3- कुंभ राशि –

बुध और सूर्य की युति का ये बुधादित्य योग कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुभ समाचार ले कर आरहा है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा, कार्य स्थल पर मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के अवसरों का निर्माण हो रहा है, इस संदर्भ में यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

4- मीन राशि –

बुधादित्य योग मीन राशि के जातकों के हर क्षेत्र में सफलता के संयोग बना रहा है। धन निवेश, व्यापार, नौकरी में सभी क्षेत्रों में सफलता की प्राप्ति होगी। परिवार और वैवाहिक संबंधों में भी मधुरता आएगी, सभी का सहयोग मिलेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।