बिहार में चाकू की नोंक पर महिला से दुष्कर्म, मुजफ्फरपुर में चौकाने वाली घटना

  1. Home
  2. बिहार

बिहार में चाकू की नोंक पर महिला से दुष्कर्म, मुजफ्फरपुर में चौकाने वाली घटना

बिहार में चाकू की नोंक पर महिला से दुष्कर्म, मुजफ्फरपुर में चौकाने वाली घटना


मुजफ्फरपुर (सरैया), थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता ने पुलिस को आवेदन देकर इससे संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीडि़ता ने बताया कि निरंजन कुमार 16 अक्टूबर की रात्रि चुपके से मेरे घर में घुस गया। वह दो बच्चों के साथ सोई हुई थी। आरोपित ने चाकू का भय दिखाकर रात में उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर पहुंचे उसके परिवार के सदस्यों ने दुष्कर्मी को पकड़ लिया। इसकी सूचना पर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।

इसी बीच, आरोपित के समर्थकों ने लाठी-डंडे से घर पर हमला कर दुष्कर्मी को छुड़ा लिया। पीडि़ता ने पट्टीदारों को जातिसूचक गाली देते हुए बर्बाद करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल चेकअप कराया गया। वहीं, 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल इसे लेकर गांव में दो पक्षों के बीच का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुल‍िस जांच पड़़ताल कर रही है।

नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

कमतौल। कमतौल थानाक्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के बीते छह अक्टूबर से लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में नाबालिग के पिता ने सोमवार को कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए इसी थाना क्षेत्र के ततैला गांव निवासी ङ्क्षबदेश्वर ङ्क्षसह के पुत्र ज्ञानेश्वर ङ्क्षसह उर्फ लाल बाबू के खिलाफ गलत नीयत से अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि नाबालिग छह अक्टूबर को 11 बजे आनलाइन पढ़ाई करने कमतौल गई, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।