इस महीने सगाई करेंगे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ! जानें दिन और जगह

  1. Home
  2. मनोरंजन

इस महीने सगाई करेंगे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ! जानें दिन और जगह

इस महीने सगाई करेंगे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ! जानें दिन और जगह


पब्लिक न्यूज डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी को लेकर लगातार अफवाहों का बाजार गर्म है। काफी समय से मीडिया में इस तरह की खबरें भी हैं कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया भट्ट की कई सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी जाहिर होता रहा है कि वह रणबीर कपूर के डेट कर रही हैं और जल्द शादी करने वाली हैं।

इन सबके बीच अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सगाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। हाल ही अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने दावा किया था कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को अगले साल अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है, लेकिन अब वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल सगाई करने फैसला किया है।

वेबसाइट की मिली जानकारी के अनुसार कपूर परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल 29 नवंबर को सगाई करेंगें। इन दोनों का सगाई समारोह राजस्थान के एक रिजॉर्ट में किया जाएगा। पता हो कि कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर राजस्थान में घुमते हुए देखा गया था। उस वक्त भी इन दोनों की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था।

वहीं हाल ही में खबर आई है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी फिलहाल टल गई है। मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने आपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा था,'शादी अप्रैल 2022 तक के लिए टल गई है।'

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा था, 'इस साल रणबीर- आलिया की शादी नहीं होगी, लेकिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।' विरल भयानी ने अपने इस पोस्ट में आगे शादी टालने की वजह का भी खुलासा किया। विरल ने अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारी जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते ऐसा फैसला लिया है।'

 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।