राम मंदिर निर्माण के लिए रायबरेली के सुरेंद्र सिंह देंगे 1 करोड़ 11 लाख रुपए का चंदा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली

राम मंदिर निर्माण के लिए रायबरेली के सुरेंद्र सिंह देंगे 1 करोड़ 11 लाख रुपए का चंदा

राम मंदिर निर्माण के लिए रायबरेली के सुरेंद्र सिंह देंगे 1 करोड़ 11 लाख रुपए का चंदा


रायबरेली। राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक का सबसे बड़ा चंदा 1 करोड़ 11 लाख रुपए रायबरेली के ग्राम तेजगांव में सुरेंद्र सिंह देंगे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सबसे बड़ा चंदा लेने और अभियान का शुभारम्भ करने खुद रायबरेली पहुंच गए हैं। आज सुबह 11 बजे चंपत राय तेजगांव पहुंचेंगे।

राम मंदिर का चंदा जुटाने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 10, 100 और 1000 रुपए के कूपन भी बनवाए हैं। विशेष एप के जरिए श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण महाभियान की मॉनीटरिंग की जाएगी। इसमें एक-एक रसीद के बारे में रियल टाइम जानकारी होगी।

बता दें कि राम नगरी अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर आज से धन संचय अभियान शुरू हो रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और वीएचपी मिलकर देश भर में राम मंदिर के निर्माण के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू कर रहे हैं। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा और इसके तहत देश भर में करीब 13 करोड़ के परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।