राहुल गांधी ने CM भगवंत मान को दी नसीहत, पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए...दिल्ली से नहीं

  1. Home
  2. पंजाब

राहुल गांधी ने CM भगवंत मान को दी नसीहत, पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए...दिल्ली से नहीं

राहुल गांधी ने CM भगवंत मान को दी नसीहत, पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए...दिल्ली से नहीं

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में है। 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में है। यात्रा को पंजाब में मिल रहे जनसमर्थन से पार्टी नेता काफी खुश हैं। सोमवार (16 जनवरी) को राहुल गांधी ने पंजाब की धरती से आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर जमकर हमला किया। राहुल गांधी ने आप की भगवंत मान सरकार को रिमोट कंट्रोल की सरकार बताया और कहा 

राहुल ने कहा, "हिन्दुस्तान के हर प्रदेश का इतिहास होता है। पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए, पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए। " राहुल गांधी ने कहा, "मैं भगवत मान जी से कहना चाहता हूं, पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए. केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए। ये पंजाब की बात है पंजाब के तरीके से चलने चाहिए, किसी का रिमोट कण्ट्रोल नहीं बनना चाहिए।" 

वही राहुल के बयान का जवाब देते हुए भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल जी, पंजाब में आप उल्टा सीधा न ही बोलें तो अच्छा है। मुझे CM पंजाब की जनता ने बनाया है और चन्नी जी को राहुल गांधी ने। आपने 2 मिनट में चुने हुए CM कैप्टन साहब को दिल्ली से बेइज्जत करके हटा दिया था। यात्रा में पंजाब के अध्यक्ष को धक्के पड़ रहे हैं। आप ये बोलते अच्छे नहीं लगते।