कृषि कानूनों के विरोध मे किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू, प्रशासन भी अलर्ट

  1. Home
  2. दिल्ली

कृषि कानूनों के विरोध मे किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू, प्रशासन भी अलर्ट

कृषि कानूनों के विरोध मे किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू, प्रशासन भी अलर्ट


नई दिल्ली। नए कृषि कानून के विरोध में किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। नोएडा, हापुड़, सोनीपत, गुरुग्राम में किसान ट्रैक्टर रैली के जरिए अपना विरोध जता रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सभी जिलों का प्रशासन अलर्ट है। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वही आम वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से जाने की सलाह भी दी गई है। ताकि जाम से लोग परेशान न हों।

जीटी रोड पर कुंडली बार्डर पहले से ही बंद है और केएमपी बंद होने के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब से दिल्ली, जयपुर की ओर आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यूपी गेट से ट्रैक्टर रैली का आगाज किया। प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। वे पलवल के लिए रवाना हो गए हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।