प्रियंका गांधी का बीजेपी सरकार पर हमला, कहा-

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर

प्रियंका गांधी का बीजेपी सरकार पर हमला, कहा-

प्रियंका गांधी का बीजेपी सरकार पर हमला, कहा-


पब्लिक न्यूज डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में एक बड़ी जनसभा करने से पहले किसानों के मसले पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा, किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं। किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं। खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के 2 किसानों की मौत हो चुकी है। लेकिन किसान विरोधी बीजेपी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है। इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के गढ़ में 31 अक्टूबर को गोरखपुर में एक रैली करने वाली हैं। कांग्रेस की इस रैली में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।