अश्लील फ़िल्म बनाने के आरोप में गिरफ़्तार हुए राज कुंद्रा हैं

  1. Home
  2. देश

अश्लील फ़िल्म बनाने के आरोप में गिरफ़्तार हुए राज कुंद्रा हैं

अश्लील फ़िल्म बनाने के आरोप में गिरफ़्तार हुए राज कुंद्रा हैं


पब्लिक न्यूज डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का यूं तो विवादों से पुराना नाता है। लेकिन हाल ही में वो एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। जिसकी वजह से उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें टेलीकास्ट करने का आरोप लगा है। जिसके बाद राज कुंद्रा का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। तो आइये आपको बताते हैं कौन हैं राज कुंद्रा?

राज कुंद्रा का जन्म 9 सितंबर 1975 को लंदन में हुआ था। राज मूल रूप से तो भारतीय हैं लेकिन उन्हें ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त है। राज एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। राज के पिता बरसों पहले ही लुधियाना से लंदन चले गए थे। लंदन में उन्होंने पहले बस कंडक्टर के रूप में काम किया, जिसके बाद उन्होंने अपना एक छोटा सा बिजनेस शुरू कर दिया। राज की मां भी एक दुकान में असिस्टेंट थीं। राज कुंद्रा ने एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे। उनके माता- पिता ने उनकी परवरिश मुश्किल से ही की थी। परिवार की हालत को देखते हुए बचपन में ही राज ने पैसों की कीमत को समझ लिया था। इसलिए उन्होंने 18 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था।

राज कुंद्रा का नाम टॉप बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार होता है। वर्तमान में राज अलग- अलग क्षेत्र की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक और हिस्सेदारी रखते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 सालों में राज कुंद्रा की नेट वर्थ 80% तक बढ़ी है। राज प्रतिमाह 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं। उनकी कुल संपत्ति 400 मिलियन डॉलर यानी 2700 करोड़ से भी अधिक है।

बात करें राज कुंद्रा की पर्सनल लाइफ की तो राज ने साल 2005 में कविता के साथ शादी की थी। हालांकि करीब तीन साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। राज और कविता की एक बेटी भी है, जिसकी कस्टडी मां के पास ही है। कविता के साथ तलाक के बाद राज ने साल 2009 में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ शादी की। राज और शिल्पा के दो बच्चे बेटा वियान और एक साल की बेटी समिशा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।