12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा वर्कर्स का कार्य बहिष्कार जारी

  1. Home
  2. उत्तराखंड

12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा वर्कर्स का कार्य बहिष्कार जारी

12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा वर्कर्स का कार्य बहिष्कार जारी


पिथौरागढ़। आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम 21 हजार वेतन लागू करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा वर्कर्स का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आठवें दिन भी जारी रहा। आशा वर्कर्स ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिला मुख्यालय में आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले टकाना रामलीला मैदान में एकत्र कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन की उर्मिला सौन ने कहा कि आशा वर्कर्स लंबे समय से काम के बदले मानदेय फिक्स करने की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। कोविड काल में आशा वर्कर्स ने जान जोखिम में डालकर अपनी सेवाएं दी हैं। महंगाई के इस दौर में आशा वर्कर्स के लिए घर चलाना मुश्किल हो चुका है। बावजूद इसके आशा वर्कर्स की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्हें झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं, मगर अब आशा वर्कर्स सरकार से आर या पार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं। यदि शीघ्र उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आशा वर्कर्स उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर बसंती सौन, माहेश्वरी पाठक, मुन्नी देवी, राजेश्वरी जोशी, नेहा चंद, हरिप्रिया खड़ायत, सुनीता मनौला, नीरू पाठक आदि मौजूद रहे।

यहां रामलीला मैदान में यूनियन की जिलाध्यक्ष इंद्रा देऊपा के नेतृत्व में आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुष्पा देवी, रेनू देवी, रेखा देवी, जीवंती देवी, जानकी देवी, नंदी चौहान, रेवती देवी, योगिता खड़ायत, रेखा देवी, हीरा, भावना, मीरा, विद्या, दीपा शामिल थे।

गंगोलीहाट: तहसील परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा के नेतृत्व में आशा वर्कर्स ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। इस मौके पर सुनीता सलोनी, किरण देवी, दीपा देवी, कमला भट्ट, प्रभा भट्ट, बीना मेहरा, दीपा, गीता खाती, सुमन धानिक आदि मौजूद रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।