दिवाली और छठ त्‍योहार के लिए ट्रेनें फुल

  1. Home
  2. हरियाणा

दिवाली और छठ त्‍योहार के लिए ट्रेनें फुल

दिवाली और छठ त्‍योहार के लिए ट्रेनें फुल


पानीपत। दीपावली और छठ पर्व को लेकर प्रवासी अपने घरों की ओर रुख करने लगे हैं। यही वजह है कि आने वाले दिनों में ट्रेनों की सीटें फुल हैं। अब लोगों ने बस की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। जिन्हें ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही वे हरियाणा रोडवेज की बसों का सहारा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की ओर सुबह और दोपहर तक तीन बसें जाती हैं। जबकि पंजाब की और आठ बसें जाती हैं।

कुरुक्षेत्र डिपो से उत्तर प्रदेश जाने वाली तीन बसे हैं। एक सुबह 6:20 पर दूसरी भी सुबह 7:30 पर है। इसके अलावा दोपहर के समय 12:15 बजे एक और बस सहारनपुर के लिए नया बस अड्डा से रवाना होती है। वहीं कुरुक्षेत्र डिपो से उत्तराखंड दो बस जाती हैं पहली सुबह 5:40 पर और दूसरी 7:40 पर। दोनों बसें हरिद्वार तक जाती हैं। वहीं कुरुक्षेत्र डिपो से राजस्थान के जयपुर जिले के लिए भी बस सेवा है। यह बस सुबह बस अड्डा परिसर से 7:40 पर रवाना होती है। वहीं पंजाब के लिए सबसे ज्यादा बस सर्विस है। नया बस अड्डा परिसर से पंजाब की ओर आठ बसें जाती हैं। सुबह 8:00 बजे जालंधर के लिए, दोपहर 12:15 बजे अमृतसर के लिए रवाना होती है। इसके अलावा पिपली पैराकित से लुधियाना के लिए दोपहर 3:30 बजे, 3:45 बजे, सायं 4:00 बजे, 4:20 बजे बस रवाना होती हैं। सायं को पिपली पैराकीट से ही 4:30 पर एक बस है जो जालंधर के लिए रवाना होती है। मां वैष्णों देवी की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह 6:45 बस अड्डा परिसर से एक बस कटरा के लिए रवाना होती है।

रोडवेज के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि न केवल लोकल, बल्कि दूसरे जिलों और दूसरे राज्यों के लिए भी जिले से अच्छी बस सेवा उपलब्ध है। यात्रियों की सुवियाओं को देखते हुए बसों की समयसारिणी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान और दूसरे प्रदेशों के लिए भी अच्छी बस सेवा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।