कैथल की अनुष्का ने जीता स्वर्ण

  1. Home
  2. हरियाणा

कैथल की अनुष्का ने जीता स्वर्ण

कैथल की अनुष्का ने जीता स्वर्ण


पानीपत। खेल के क्षेत्र में लड़कियां अब लड़कों से कम नहीं है। फ्रेंड्स कालोनी निवासी 13 वर्षीय अनुष्का ने अपनी पहली ही राज्य स्तरीय जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अनुष्का का चयन राष्ट्रीय जूडो स्पर्धा के लिए हो गया है। यह स्पर्धा सात से नौ नवंबर तक चंडीगढ़ में होनी है। बता दें कि आठ महीने पहले अनुष्का अभ्यास के दौरान घायल हो गई थी। उनके कोलर बोन यानि आंसली गर्दन में फ्रेक्च्चर हो गया था। करीब तीन महीने तक अभ्यास से दूर रहना पड़ा था। उसके बाद खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अभ्यास करना शुरू कर दिया। उसी अभ्यास का परिणाम है कि अनुष्का ने पहले जिला स्तर और अब राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है।

अनुष्का के पिता दिनेश जेबीटी अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले बेटी को आत्मरक्षा के गुर सीखाने के लिए अंबाला रोड स्थित छोटू राम इंडोर स्टेडियम में कोच जोगिंद्र सिंह के पास भेजा था। वहां जूडो का अभ्यास किया और अब बेटी लगातार पदक जीत रही है। अब अनुष्का इंडोर स्टेडियम में कोच सपना के पास अभ्यास कर रही हैं। जूडो कोच सपना और संदीप ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि अनुष्का राष्ट्रीय स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल करेगी।

कैथल की अनुष्का ने जीता स्वर्ण

अनुष्का के पिता दिनेश ने बताया कि जूडो से पहले उन्होंने बेटी को लान टेनिस सीखने के लिए स्टेडियम में भेजा था। करीब छह महीने तक अभ्यास करने के बाद बेटी कोई उपलब्धि हासिल नहीं कर सकी। जिले में लान टेनिस का कोई सरकारी कोच भी नहीं है। एेसे में उन्होंने बेटी का खेल बदल दिया और उसे जूडो सेंटर पर भेजना शुरू कर दिया। दो साल में ही बेटी ने राज्य स्तर पर पदक जीत कर राष्ट्रीय स्पर्धा में अपनी जगह बना ली है, जो उनके लिए गर्व की बात है।  

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।