सरस्वती शोध संस्थान के अध्यक्ष पद्म भूषण दर्शन लाल जैन का 94 की आयु में निधन

  1. Home
  2. हरियाणा

सरस्वती शोध संस्थान के अध्यक्ष पद्म भूषण दर्शन लाल जैन का 94 की आयु में निधन

सरस्वती शोध संस्थान के अध्यक्ष पद्म भूषण दर्शन लाल जैन का 94 की आयु में निधन


पानीपत। पद्म भूषण से सम्मानित व सरस्वती शोध संस्थान के अध्यक्ष दर्शन लाल जैन का 94 वर्ष की आयु में यमुनानगर में निधन हो गया है। संस्कार पर सीएम मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया सहित अन्य कई मंत्री व नेता पहुंचे। उनके निधन की सूचना से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षामंत्री कंवर पाल, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा सहित अन्य बड़े नेता शोक जताने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे।

बता दें कि  सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने में स्व. दर्शन लाल जैन का बड़ा योगदान रहा है। इसके लिए उन्होंने काफी लंबे समय तक संघर्ष किया। उनके प्रयासों से 21 अप्रैल 2014 को रूलाखेड़ी गांव में सरस्वती नदी की पहला धारा बही।

आपको बता दे कि दर्शन लाल जैन का जन्म 12 दिसंबर 1927 को जगाधरी में एक धार्मिक और उद्योगपति जैन परिवार में हुआ था। उन्हें बाबूजी के नाम से जाना जाता था।  बड़े होने के साथ, वह देशभक्ति की भावना के कारण आरएसएस के संपर्क में आए। 15 साल की उम्र में उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। जैन कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। वर्ष 2019 में भारत सरकार की ओर से उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

दर्शन लाल के प्रयासों से जीवित हुई सरस्वती नदी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत संघ चालक दर्शन लाल जैन (जगाधरी) के प्रयासों से सरस्वती नदी पुनर्जीवित हुई थी। उन्होंने सरस्वती की धारा को धरा पर लाने में अहम भूमिका निभाई। सरस्वती को पुनर्जीवित करने के लिए दर्शन लाल जैन ने दो दशक तक संघर्ष किया। उनके प्रयासों से ही 21 अप्रैल 2014 को रूलाखेड़ी गांव में सरस्वती नदी की पहला धारा बही। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में उनके कार्यों को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।

छोड़ गए भरा-पूरा परिवार 

स्वय दर्शन लाल जैन अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके परिवार में दो बेटे दीपक जैन और नीरज जैन, दो बेटियां गीता जैन व नीरा जैन, चार पोतियां नेहा, नुपुर, सुरभि, द्रव्या, दो पोते मार्धव व रियंत जैन हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।