जिला अस्पताल में मरीजों के लिए कंबल तक नहीं मौजूद

  1. Home
  2. उत्तराखंड

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए कंबल तक नहीं मौजूद

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए कंबल तक नहीं मौजूद


अल्मोड़ा। पहाड़ में लगातार बढ़ रही ठंड ने स्वास्थ्य महकमे की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। हाल यह है बीमारी से जूझ रहे मरीजों को कंबल नहीं मिलने पर कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है। तीमारदारों ने स्वास्थ्य महकमे पर लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। इस अव्यवस्था से तीमारदार खासे आक्रोशित हैं।

जिला अस्पताल में वर्तमान में गंभीर बीमारियों से ग्रसित 16 मरीज भर्ती हैं। मानकों के अनुसार जाड़ों के मौसम में मरीजों को ठंड से बचने के लिए प्रति मरीज चार कंबल देने का नियम है। लेकिन अस्पताल की व्यवस्थाएं ऐसी हैं कि मरीज को एक कंबल दिया जा रहा है। ठंड से बचने के लिए मरीज के तीमारदार कंबल उपलब्ध कराने की मांग कर रहे है। उन्हें कंबल उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। जबकि जिला अस्पताल के स्टोर में एक सौ पचास कंबल हैं। शहर व आस-पास से आए भर्ती मरीज तो अपने घरों से कंबलों की व्यवस्था कर ले रहे है।

दूरदराज से मरीज को भर्ती कराने आए तीमारदारों को खासी समस्या हो रही है। उनके पास कंबल की कोई व्यवस्था भी नहीं है। जिससे मरीज को बीमारी के साथ ठंड से भी ठिठुरना पड़ रहा है। अस्पताल की लचर व्यवस्था से तीमारदारों में खासा रोष है। तीमारदार रमेश सिंह, मोहन कुमार आदि ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के कारण ही लोग आना नहीं चाहते है। यहां मरीज की जान की कीमत कुछ नहीं है। अस्पताल में मरीजों के लिए 150 कंबल है। स्टाफ को एक मरीज को चार कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए है। वहीं अतिरिक्त कंबलों को खरीदने की व्यवस्था भी की जा रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।