दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2021: दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार

  1. Home
  2. दिल्ली

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2021: दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2021: दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार


नई दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने शनिवार को पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की। त्रिलोकपुरी पूर्व (सुरक्षित) वार्ड से बाल किशन और कल्याणपुरी (सुरक्षित) से धर्मपाल मौर्या को मैदान में उतारा गया है। चौहान बांगर से चौधरी जुबैर अहमद को प्रत्याशी बनाया गया है। रोहिणी (सी) मेमवति बरवाला को और शालीमार बाग उत्तर (महिला आरक्षित) वार्ड से ममता कांग्रेस उम्मीदवार होंगी।

बता दें कि पांच वार्डों में होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि भाजपा भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

आप ने घोषित किए पांचों प्रत्याशी

नगर निगम चुनाव के लिए भले ही एक साल बचा है, मगर पांच सीटों पर 28 फरवरी को होने जा रहे उपचुनाव को आम आदमी पार्टी (आप) हर हाल में जीतना चाहती है। आप ने इन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए शनिवार को अपने पांचों प्रत्याशी घोषित कर दिए है। इनमें पार्टी ने दो पूर्व विधायकों पर भी दांव लगाया है। आप ने कहा है कि सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में दिल्ली की जनता के हित में काम किया है। जिस प्रकार से अर¨वद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी जनता के लिए काम करने की नीति को बढ़ावा देती है, पार्टी के इन सभी का चुनाव उसी नीति के आधार पर किया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।