कर्नाटक में मतदान कल, जानें 224 विधानसभा में कहां कांटे की टक्कर

  1. Home
  2. देश

कर्नाटक में मतदान कल, जानें 224 विधानसभा में कहां कांटे की टक्कर

कर्नाटक में मतदान कल, जानें 224 विधानसभा में कहां कांटे की टक्कर

कर्नाटक में बुधवार सुबह सात बजे से सभी 224 सीटों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। कर्नाटक में बुधवार सुबह सात बजे से सभी 224 सीटों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि सोमवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया था। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है जबकि जेडीएस भी चुनावी मैदान में है।

कर्नाटक एकमात्र दक्षिणी राज्य है जहां भाजपा सत्ता में है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 224 विधानसभा सीट में भाजपा को 104 सीटें मिली थी। इस बार भी बीजेपी सत्ता में लौटने की हर संभव कोशिश कर रही है। बता दें कि राज्य में वर्तमान में 28 संसदीय सीटें और 224 विधानसभा क्षेत्र हैं। 224 विधानसभा सीटों में से 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

राज्य में बनाए गए 58 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र

राज्य में चुनाव के लिए कुल 58,282 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 28,866 शहरी क्षेत्रों में आते हैं। प्रति मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 883 है। भारत के चुनाव आयोग ने कहा कि उसने संवेदनशील बूथों की पहचान की है जहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
राज्य में कुल 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 2.59 महिला मतदाता और 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। कर्नाटक में 9.17 लाख पहली बार मतदाता हैं। पहली बार, ECI ने आगामी चुनावों में 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और विकलांग लोगों के लिए राज्य में घर से मतदान उपलब्ध कराया है।

कुल मतदाताओं में से 100 वर्ष से अधिक आयु के 16,976 वोटर्स हैं, 4,699 मतदाता थर्ड जेंडर वाले हैं। वहीं, 9.17 लाख मतदाता फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि वह कमजोर आदिवासी समूहों और ट्रांसजेंडरों के लिए विशेष बूथ स्थापित करेगा।