इनकी संख्या बढ़ रही, दो बच्चों का कानून जरूरी: साध्वी प्राची

  1. Home
  2. देश

इनकी संख्या बढ़ रही, दो बच्चों का कानून जरूरी: साध्वी प्राची

इनकी संख्या बढ़ रही, दो बच्चों का कानून जरूरी: साध्वी प्राची 

सुलगते हरियाणा का जिम्मेदार विशेष समुदाय है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  सुलगते हरियाणा का जिम्मेदार विशेष समुदाय है। हिंदुओं के जुलूसों पर पथराव हो रहा है। इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। अब देश को जरूरत है कि जल्द देश में दो बच्चों का कानून लागू किया जाए। मेरठ के मोदीपुरम की शिवनगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आयोजित हनुमान पाठ चालीसा में पहुंचीं भाजपा नेता साध्वी प्राची ने ये बातें कहीं। 

उन्होंने कहा कि बंगाल, मेवात और उत्तर प्रदेश के वह स्थान देख लीजिए, जहां विशेष समुदाय की संख्या बढ़ती है। वहां इस तरह के बवाल होते हैं। कहा कि अब वक्त सोचने का नहीं करने का है। देश के नेताओं को समझ लेना चाहिए और सरकार को सचेत, सावधान हो जाना चाहिए थीं।

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद बताकर 70 साल तक देश की जनता को गुमराह किया गया। साध्वी प्राची ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं मंदिर है। विपक्ष के गठबंधन पर कहा कि इंडियन मुजाहिदीन भी है इंडिया है।
 
ईस्ट इंडिया देश में आई थी, उसने भारत को लूटा। अब यह गठबंधन आया है। जनता सब जानती है। उन्होंने इस दौरान बरेली में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी के तबादले, यूनिफॉर्म सिविल कोड, लव जेहाद आदि पर भी अपने विचार रखे।