देश लड़ेगा पहलवानों और तिरंगे की लड़ाई : टिकैत

  1. Home
  2. धर्म

देश लड़ेगा पहलवानों और तिरंगे की लड़ाई : टिकैत

देश लड़ेगा पहलवानों और तिरंगे की लड़ाई : टिकैत

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवान देश की धरोहर है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवान देश की धरोहर है। समाज और देश मिलकर पहलवानों के सम्मान की लड़ाई लड़ेगा।

कुरुक्षेत्र में आयोजित खाप पंचायत में जाते हुए राकेश टिकैत शामली के बिड़ौली गुरुद्वारे में करीब आधा घंटा रुके। यहां उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आरोपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई। कुरुक्षेत्र में सभी खापों और समाज के जिम्मेदार लोग मिलकर इस मुद्दे पर आगे का निर्णय लेंगे।

उन्होंने कहा कि यह तिरंगे की लड़ाई है। महिलाओं के सम्मान की लड़ाई है। समाज और देश इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा।