मोहन भागवत के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा- ‘हिन्दू राष्ट्र नहीं है भारत’

  1. Home
  2. देश

मोहन भागवत के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा- ‘हिन्दू राष्ट्र नहीं है भारत’

 मोहन भागवत के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा-  ‘हिन्दू राष्ट्र नहीं है भारत’

हिन्दू राष्ट्र को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत दिए गए बयान


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। हिन्दू राष्ट्र को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र नहीं है, ना ही पहले कभी था। समाजवादी पार्टी के नेता का पहले भी हिन्दू धर्म को लेकर एक बयान आया था, जिसपर काफी बवाल हुआ था और इस बीच उनका ये ट्वीट फिर सुर्खियां बटोर रहा है। 

क्या कहा स्वामी प्रसाद ने? समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार दोपहर को ट्वीट किया कि भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं है, ना पहले कभी था।  ये एक संप्रभु राष्ट्र है, हमारा संविधान पंथ निरपेक्ष राष्ट्र की अवधारणा पर आधारित है। भारत के सभी लोग भारतीय हैं। सभी धर्मों, पंथों, सम्प्रदायों व संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व हमारा भारतीय संविधान करता है। 

सपा नेता ने इसके साथ ही एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें मोहन भागवत के उस बयान का जिक्र था जिसमें उन्होंने हिन्दू राष्ट्र की बात की है। मोहन भागवत ने कहा था कि भारत में रहने वाले सभी भारतीय हिन्दू हैं और भारत एक हिन्दू राष्ट्र है। 

क्या है मोहन भागवत का बयान? RSS प्रमुख ने दरअसल शुक्रवार को एक बयान दिया जो सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि सभी को इंडिया शब्द कहने से बचना चाहिए और भारत ही कहना चाहिए । भागवत ने कहा कि भारत का नाम पहले से चला आ रहा है और इसे ही जारी रखना चाहिए।  इसके अलावा एक अन्य भाषण में उन्होंने हिन्दू राष्ट्र को लेकर बात की और कहा कि ये सच्चाई है कि हम हिन्दू राष्ट्र हैं, वैचारिक रूप से सभी भारतीय हिन्दू हैं और हिन्दू का मतलब ही भारतीय है।