सुपरस्टार ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का निधन, 93 साल में ली अंतिम सांस

  1. Home
  2. देश

सुपरस्टार ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का निधन, 93 साल में ली अंतिम सांस

सुपरस्टार ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का निधन, 93 साल में ली अंतिम सांस

साउथ सिनेमा से बुरी खबर आ रही है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। साउथ सिनेमा से बुरी खबर आ रही है। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का निधन हो गया है। फातिमा का उम्र संबंधी बीमारी के कारण कोच्चि के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। सुपरस्टार ममूटी की मां 93 वर्ष की थीं।

ममूटी की मां उनकी सबसे करीबी दोस्त थीं और अपनी मां के निधन से एक्टर बहुत दुखी है। साथ ही अपनी मां के साथ उनके रिश्ते लो लेकर एक्टर के शब्द अब इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं।