नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलें अब खत्म, बीजेपी संग बनाएंगे सरकार

  1. Home
  2. देश

नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलें अब खत्म, बीजेपी संग बनाएंगे सरकार

sx

- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलें अब खत्म हो गई


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलें अब खत्म हो गई हैं। खबर आ रही है कि नीतीश कुमार कल जदयू पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाएंगे। इसके बाद एनडीए में शामिल होने का औपचारिक ऐलान करेंगे। फिर शाम करीब 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण हो सकता है। जिसमें नीतीश कुमार दोबारा सीएम बनने की शपथ लेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा नहीं देने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार 28 जनवरी को पहले सुबह 10 बजे पटना, मुख्यमंत्री आवास में नई सरकार को लेकर बैठक होगी। इस बैठक में जदयू के विधायक, सांसद और अन्य पार्टी नेता शामिल होंगे। बैठक में आगे की रणनीति पर आखिरी मुहर लगने के बाद दोपहर करीब  12 बजे नीतीश कुमार अपना इस्तीफा बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंपेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार अपने इस्तीफे के साथ ही राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए बहुमत का समर्थन पत्र भी देंगे। जिसके बाद कल ही शाम 4 बजे राजभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री बनने की शपथ लेंगे। अगर ऐसा होता है तो नीतीश 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार इससे पहले आज रात तक भाजपा का समर्थन पत्र मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच जाएगा। बजाया जा रहा है कि भाजपा आज अपने विधायक दल की बैठक में  विधायकों से समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कराएगी।

c

आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर अपने करीबी और विश्वस्त नेताओं की बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में अशोक चौधरी, विजय चौधरी, संजय झा जैसे नेता पहुचेंगे। जिसमें उप मुख्यमंंत्री समेत मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के नाम फाइल होंगे।