असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर, करीब 5 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर

  1. Home
  2. देश

असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर, करीब 5 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर

असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर, करीब 5 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार तक राज्य में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार तक राज्य में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। राज्य में विभिन्न स्थानों पर ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल राज्य में बाढ़ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे जल स्तर और बढ़ सकता है।

उदलगुरी जिले में बाढ़ से एक युवक की मौत

उदलगुरी जिले के तामुलपुर में बाढ़ के कारण एक मौत की सूचना मिली है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार शाम तक बाढ़ के कारण 4.95 लाख लोग प्रभावित हुए।

केंद्रीय जल आयोग (CWC) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र नेमाटीघाट (जोरहाट) और धुबरी में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। पुथिमारी (कामरूप), पगलागिया (नलबाड़ी) और मानस (बारपेटा) जैसी अन्य नदियां भी लाल निशान के ऊपर बह रही थीं।

कई लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित होने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस गया और बाढ़ के कारण कुछ घर नष्ट हो गए।