‘राहुल गांधी UP की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव…’, अजय राय ने किया ऐलान

  1. Home
  2. देश

‘राहुल गांधी UP की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव…’, अजय राय ने किया ऐलान

‘राहुल गांधी UP की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव…’, अजय राय ने किया ऐलान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसकी पुष्टि शुक्रवार को नवनियुक्त यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। हमारा एक-एक काय्रकर्ता उनके लिए जान लगा देगा।

गौरतलब है कि यूपी का अमेठी कांग्रेस का गढ़ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने यूपी की अमेठी और केरल की वायनाड, दो सीटों से चुनाव लड़ा था। अमेठी में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55 हजार वोटों से हराया था। वायनाड से राहुल गांधी चुनाव जीते थे।