प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि इस साल तीन शख्सियतों को भारत रत्न, जानिए कोन ?

  1. Home
  2. देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि इस साल तीन शख्सियतों को भारत रत्न, जानिए कोन ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि इस साल तीन शख्सियतों को भारत रत्न, जानिए कोन ?

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'एक्स' पर इसका एलान किया। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और देश के पूर्व उपप्रधनमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी यह सम्मान देने का एलान हो चुका है। आडवाणी को छोड़कर बाकी चारों हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

x
प्रधानमंत्री मोदी एक के बाद एक तीन ट्वीट कर के तीनों हस्तियों के बारे में लिखते हुए उन्हें यह सम्मान देने की घोषणा की। 

10 साल में छठी हस्ती, जिसे मिलेगा सम्मान

मोदी सरकार के करीब 10 साल के कार्यकाल में अब तक 10 हस्तियों को सर्वोच्च सम्मान दिया जा चुका है, जिसमें इस साल कर्पूरी ठाकुर समेत पांच नामों का एलान किया गया है। दिवंगत प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख से पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साल 2015 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को यह सर्वोच्च सम्मान दिया गया था। इसके चार साल बाद बीते लोकसभा चुनाव के कुछ महीने बाद तीन हस्तियों को सर्वोच्च सम्मान देने की घोषणा

रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, डॉ. एमएस स्वामीनाथन को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। मोदी ने कहा कि उन्होंने किसानों के अधिकारों व कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। वहीं, नरसिम्हा राव को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने विभिन्न क्षमताओं में देश की सेवा की। उनकी विजनरी लीडरशिप भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने में काफी अहम रही थी। उन्होंने देश की समृद्धता और विकास के लिए एक मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने आर्थिक विकास के एक नए दौर की शुरुआत की थी।
इसके साथ ही डॉ. एमएस स्वामीनाथन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे देश में कृषि और किसानों के हित के लिए उनके योगदानों को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। एमएस स्वामीनाथन ने खेती के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी।