प्रज्वल रेवन्ना अब वीड‍ियो वायरल होने के बाद डर से घर छोड़ने को मजबूर, कई पीड़ित परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने उसके खिलाफ शिकायत नहीं दी जानिए

  1. Home
  2. देश

प्रज्वल रेवन्ना अब वीड‍ियो वायरल होने के बाद डर से घर छोड़ने को मजबूर, कई पीड़ित परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने उसके खिलाफ शिकायत नहीं दी जानिए

प्रज्वल रेवन्ना अब वीड‍ियो वायरल होने के बाद डर से घर छोड़ने को मजबूर, कई पीड़ित परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने उसके खिलाफ शिकायत नहीं दी जानिए 

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एसआईटी जांच कर रही है, इसी बीच कई ऐसे पीड़ित परिवारों के बारे में जानकारी सामने आई है ये परिवार रेवन्ना


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एसआईटी जांच कर रही है। इसी बीच कई ऐसे पीड़ित परिवारों के बारे में जानकारी सामने आई है। ये परिवार रेवन्ना के खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज करवा रहे। माना जा रहा है कि इन लोगों को सामाजिक बहिष्कार किए जाने का डर है। जिन लोगों के वीडियो सामने आए हैं, वे डर रहे हैं। पता लगा है कि काफी लोग छिपे हुए हैं या शहर से बाहर जा चुके हैं। प्रज्वल के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी यौन उत्पीड़न और हमले का शिकार बने कुछ लोग शिकायत देने से कतरा रहे हैं।

z

डर के कारण और कानूनी पचड़े से बचने के लिए इन लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है। प्रज्वल का अभी भी काफी डर लोगों में है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनको कई ऐसे लोगों के बारे में पता लगा, जो वीडियो में दिख रहे हैं। इन लोगों का उत्पीड़न किया गया है। लेकिन ये लोग या तो अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे। या फिर जिले से बाहर जा चुके हैं। इसी बीच महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वीडियो क्लिप को शेयर करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं ने कहा कि इन वीडियो को तुरंत बैन किया जाए। महिला वर्कर रूपा हसन ने कहा है कि बहुत सी पीड़ित महिलाओं ने अपने फोन बंद कर रखे हैं। वे बिना बताए कहीं चली गई हैं। वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। जो सही नहीं है। जो महिलाएं वीडियो में दिख रही हैं, उनसे हमने हेल्पलाइन पर कॉल करने या एसआईटी से संपर्क करने की अपील की है। कई महिलाएं वीडियो में दिख रही हैं। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उनको वीडियो बनाए जाने की जानकारी नहीं है। ऐसी महिलाओं को काउंसलिंग की जरूरत है। ओडनदी सेवा संस्थान के निदेशक केवी स्टैनली का कहना है कि जो लोग वीडियो में दिख रहे हैं और जो लोग सही में पीड़ित हैं, उनके चेहरों का मिलान करना चाहिए। वहीं, राजनेताओं और सरकारी कर्मियों के बीच अनुचित संबंधों की जांच होनी चाहिए। वीडियोज को तुरंत बैन करना चाहिए।