PM मोदी पहुंचे अजमेर, 23 साल बाद पुष्कर में करेंगे विशेष पूजा अर्चना

  1. Home
  2. देश

PM मोदी पहुंचे अजमेर, 23 साल बाद पुष्कर में करेंगे विशेष पूजा अर्चना

PM मोदी पहुंचे अजमेर, 23 साल बाद पुष्कर में करेंगे विशेष पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। वे अजमेर पहुंच गए हैं। पीएम यहां पुष्कर में ब्रह्माजी के मंदिर में पूजा पाठ करेंगे। इसके बाद उनकी जनसभा होगी।

23 साल बाद फिर पुष्कर तीर्थ आए पीएम मोदी

पीएम मोदी 23 साल बाद पुष्कर तीर्थ पहुंचे हैं। वे आखिरी बार नवंबर 2020 में आए थे। तब उन्होंने भाजपा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण में हिस्सा लिया था। पीएम मोदी ने सरोवर पूजन भी किया था। मान्यता है कि चारों धाम या अन्य सभी तीर्थ करने के बाद यदि तीर्थ गुरु पुष्कर के दर्शन नहीं किए तो पुण्य नहीं मिलता है। तीर्थों के राजा प्रयागराज हैं, उसी तरह सभी तीर्थों के गुरु पुष्कर राज हैं। यहां सृष्टि के रचयिता ब्रह्माजी का पुष्कर में विश्व का इकलौता मंदिर है।