Mizoram Election Result 2023: रूझान सामने आना शुरू हो चुके हैं, जानिए कोन जीतेगा

  1. Home
  2. देश

Mizoram Election Result 2023: रूझान सामने आना शुरू हो चुके हैं, जानिए कोन जीतेगा

Mizoram Election Result 2023: रूझान सामने आना शुरू हो चुके हैं, जानिए कोन जीतेगा 

 मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों को लेकर काउंटिंग जारी है यहां से पहला रिजल्‍ट आ


पब्लिक न्यूज़ डेस्क - मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों को लेकर काउंटिंग जारी है। यहां से पहला रिजल्‍ट आ गया है। जोरम पीपुल्‍स मूवमेंट (ZPM) पार्टी ने तुईचांग सीट पर अपना कब्‍जा कर लिया है। यहां पहले मिजो नेशन फ्रंट के विधायक थे। शुरुआती रुझानों में जोरम पीपुल्स पार्टी बढ़त बनाते हुए दिख रही है। अब तक के रुझानों में जोरम 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट 7 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 1 और भाजपा 3 सीटों पर आगे हैं।

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के परिणाम आज घोषित होंगे।  7 नवंबर को 80.43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां मुख्य मुकाबता जोरम पीपुल्स फ्रंट और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच है। वहीं कांग्रेस भी यहां मुकाबले में हैं।

z

2018 के विधानसभाा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से दरकिनार कर मिजो नेशनल फ्रंट 10 साल बाद सत्ता में लौटा था। इससे पहले 2008 से 2018 तक कांग्रेस यहां सत्ता में थी। 2018 में मिजो नेशनल फ्रंट के एन जोरामथंगा सीएम बने थे वहीं मिजो फ्रंट को 26, कांग्रेस को 5, भाजपा को 1 वहीं 5 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा था।
एग्जिट पोल की मानें 5 एग्जिट पोल मिजोरम में मिजो फ्रंट की सरकार बनते दिखा रहे हैं। वहीं 4 एग्जिट पोल हंग असेंबली का अनुमान जता रहे हैं। बता दें कि 11 लाख की आबादी वाले मिजोरम में कुल 8.52 लाख वोटर्स है इसमें 4.13 लाख पुरुष वोटर्स और 4.39 लाख महिला वोटर्स है।