माणिक साहा ने CM पद से दिया इस्तीफा, बोले- इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

  1. Home
  2. देश

माणिक साहा ने CM पद से दिया इस्तीफा, बोले- इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

माणिक साहा ने CM पद से दिया इस्तीफा, बोले- इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साहा ने शुक्रवार को राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। राजभवन से निकलने के बाद साहा ने बताया कि आज मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है और राज्यपाल ने मुझे नई सरकार बनने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए कहा है। शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होने की संभावना है। 

त्रिपुरा में भाजपा को पूर्ण बहुमत, 60 में से 32 सीटें जीतीं

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 32 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। गुरुवार को चुनाव परिणाम के बाद भी साहा ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की जाएगी।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 32, टिपरा मोथा पार्टी को 13, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1, कांग्रेस को 3 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 11 सीटों पर जीत मिली है।