टिल्लू ताजपुरिया के हत्यारे दूसरे जेल में हुए शिफ्ट, क्या सता रहा जान का खतरा?

  1. Home
  2. देश

टिल्लू ताजपुरिया के हत्यारे दूसरे जेल में हुए शिफ्ट, क्या सता रहा जान का खतरा?

टिल्लू ताजपुरिया के हत्यारे दूसरे जेल में हुए शिफ्ट, क्या सता रहा जान का खतरा?

टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में बेरहमी से तीन मई को हत्या कर दी गई थी।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में बेरहमी से तीन मई को हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को जेल में बंद गोगी गैंग से जुड़े चार बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया। अब इन अपराधियों को सुरक्षा कारणों से दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक़,टिल्लू पर हमला करने वाले कुख्यात बदमाश राजेश बवाना को रोहिणी जेल भेज दिया गया है। वहीं, रियाज खान को मंडोली जेल भेजा गया है। जबकि टिल्लू को मारने वालेयोगेश टुंडा और दीपक तीतर को तिहाड़ जेल के अंदर ही दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।