Karnataka Election results: CM बोम्मई ने मान ली हार, बड़ी जीत की ओर कांग्रेस

  1. Home
  2. देश

Karnataka Election results: CM बोम्मई ने मान ली हार, बड़ी जीत की ओर कांग्रेस

Karnataka Election results: CM बोम्मई ने मान ली हार, बड़ी जीत की ओर कांग्रेस

224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के चुनावों के शुरुआती रुझानों के अनुसार


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के चुनावों के शुरुआती रुझानों के अनुसार, कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया हैं और 125 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (सेक्युलर) (जेडी (एस)) के बीच एक उच्च-ऑक्टेन लड़ाई देखी गई है।

कड़ी सुरक्षा के बीच कर्नाटक की 224 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी हैं। कांग्रेस ने रुझानों में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया हैं। पहले से ही जैसा कि विशेषज्ञों ने बताया था। कांग्रेस को कर्नाटक में स्पष्ट बढ़त मिलने की उम्मीद थी। चार एग्जिट पोल ने उसे पूर्ण बहुमत दिया गया था। और कुछ ने पार्टी को लाभ के साथ त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी। अभी मिल रहे रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा हैं।

चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित तारीख पर कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को हुआ था। जिसमें कुल मतदान 65.70 प्रतिशत दर्ज किया गया था। आज मतगणना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत देखने को मिल रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस 125, बीजेपी 69,जेडी 24 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हार स्वीकार कर ली है और लोकसभा चुनाव 2024 में वापसी की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘हम असर नहीं छोड़ पाए।’ बोम्मई ने कहा कि हम पार्टी को दोबारा संगठित करेंगे और लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ वापसी करेंगे।