कन्नड़ फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप ने कहा - मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, केवल भाजपा के लिए प्रचार करूंगा

बेंगलुरु- कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन
पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बेंगलुरु- कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैं केवल भाजपा के लिए प्रचार करूंगा, लेकिन मुझे चुनाव नहीं लड़ना है। अभिनेता किच्चा सुदीप ने कहा कि मैं सीएम बोम्मई सर को अपना समर्थन देता हूं। वह सीएम सीएम बसवराज बोम्मई के साथ बेंगलुरु में संयुक्त प्रेस वार्ता कर रहे थे।
किच्चा सुदीप कन्नड़ फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। युवाओं के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है. उनके प्रचार करने के निर्णय से भाजपा को कर्नाटक चुनाव में फायदा मिलेगा। बता दें कि किच्चा सुदीप का जन्म 2 सितम्बर 1973 को कर्नाटक के शिमोगा में हुआ था. वो मुख्य तौर पर कन्नड़ भाषा की फ़िल्मों में काम करते हैं। उनकी फिल्म स्पर्श, नंदी, स्वाति मुत्थू, बच्चन काफी लोकप्रिय हैं।