मध्य प्रदेश भाजपा की लगातार दूसरी जीत का कारण क्या मोदी मैजिक है ?

  1. Home
  2. देश

मध्य प्रदेश भाजपा की लगातार दूसरी जीत का कारण क्या मोदी मैजिक है ?

  मध्य प्रदेश भाजपा की लगातार दूसरी जीत का कारण क्या मोदी मैजिक है ?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट काफी दिलचस्प और चौंकाने वाले रहे। मध्य प्रदेश में एक बार फिर


पब्लिक न्यूज़ डेस्क -  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट काफी दिलचस्प और चौंकाने वाले रहे। मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बन रही है। पार्टी ने 230 में से 160 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किय। एग्जिट पोल में भी इस बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया था, जो सही साबित हुआ। वहीं मध्य प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की जीत के पीछे मोदी मैजिक को बड़ा कारण माना जा रहा है। इस बार के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में किस नेता का कितना प्रभाव रहा। खासकर उन स्टार प्रचारकों का, जिन्होंने रैलियां करके चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया। जनसभाएं और रोड शो करके जनता को लुभाया और वोट हासिल किए।

s

मध्य प्रदेश में भाजपा के दिग्गजों के दम पर जीत मिली, जो हर विधानसभा में रैली और जनसभा करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और शिवराज चौहान का जादू चला। भाजपा के दिग्गजों ने करीब 634 जगहों पर जनसभाएं की। PM मोदी ने 15, अमित शाह ने 21, जेपी नड्डा ने 14 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा की। शिवराज सिंह चौहान ने 160 तूफानी जनसभाएं की। राजनाथ सिंह ने 12, वीडी शर्मा ने 55, नरेंद्र सिंह तोमर ने 38, सिंधिया ने 80, CM योगी ने 16, प्रह्लाद पटेल ने 40, वीरेंद्र खटीक ने 10, CM हेमंता बिस्वा ने 15, कैलाश विजवर्गीय ने 25, सांसद मनोज तिवारी ने 10 जनसभाएं की। जिन सीटों पर जनसभाएं हुईं, वहां अधिकतर पर पार्टी को जीत मिली। इनके अलावा बसपा अध्यक्ष मायावती ने 10 और सपा अध्यक्ष ने 9 जनसभाएं की। भाजपा-बसपा और सपा के अलावा कांग्रेस ने भी मध्य प्रदेश में पूरा जोर लगाया।