India Mobile Congress 2023: शुरू हो गया एशिया का सबसे बड़ा इवेंट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, यहां जानें जरूरी डिटेल

  1. Home
  2. देश

India Mobile Congress 2023: शुरू हो गया एशिया का सबसे बड़ा इवेंट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, यहां जानें जरूरी डिटेल

pm


पब्लिक न्यूज़ डेस्क

एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट IMC 2023 शुरू हो गया है। ये तीन दिवसीय इवेंट दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया गया है। इस इवेंट की शुरूआत पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। ये इवेंट 3 दिनों तक चलेगा जिसमें 5G और 6G को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं की जाएगी। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनियों भी अपने लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देंगी।

  इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 की शुरूआत हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस इवेंट का उदघाटन किया है। बता दें कि इस इवेंट में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े कई अपडेट पेश किए जाएंगे। इसके अलावा दूरसंचार कंपनियां जैसे Jio, Airtel और Vi 5G को लेकर अपनी भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करेगी।

ये इवेंट दिल्ली के प्रगति मैदान में आज सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है। यह 3 दिवसीय कार्यक्रम है, जो 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर चक चलेगा।