लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है जानिए

  1. Home
  2. देश

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है जानिए

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है जानिए  

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में शुरुआती रुझान में एनडीए गठबंधन की सीटें तेजी से बढ़ीं तो एक बार लगने लगा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में शुरुआती रुझान में एनडीए गठबंधन की सीटें तेजी से बढ़ीं तो एक बार लगने लगा था कि परिणाम एग्जिट पोल के मुताबिक ही आ रहे हैं, लेकिन नौ बजते ही इंडिया गठबंधन की सीटें भी बढ़ने लगीं। इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों पर देखा जाए तो 235 सीटों पर एनडीए और 290 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस इस बार हिंदी पट्टी में बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। अभी तक के रुझानों में कांग्रेस दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आगे चल रही है, जो शुभ संकेत है। वहीं, समाजवादी पार्टी भी उत्तरप्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

s

पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पिछली बार हिंदी पट्टी के 10 राज्यों की 225 सीटों पर वह केवल 6 सीटों पर सिमट गई। यूपी में केवल रायबरेली में जीते। बिहार और एमपी में एक-एक सीट मिली। बाकी उत्तर के राज्यों में एक भी सीट नहीं मिली। अन्य भाषाई राज्यों में पिछले चुनाव में 194 सीटों में कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को हालात सुधारने हैं तो हिंदी पट्टी में प्रदर्शन सुधारना होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी 194 सीटों पर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। इस बार कई राज्यों में कांग्रेस गठबंधन बनाकर अपने सहयोगियों के भरोसे उतरी है। दिल्‍ली, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और बिहार, महाराष्‍ट्र में कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन में है।