एग्जिट पोल में भाजपा इस बार राजधानी दिल्ली में एक सीट का नुकसान उठा सकती है, कांग्रेस करेगी ‘खेला’

  1. Home
  2. देश

एग्जिट पोल में भाजपा इस बार राजधानी दिल्ली में एक सीट का नुकसान उठा सकती है, कांग्रेस करेगी ‘खेला’

एग्जिट पोल में भाजपा इस बार राजधानी दिल्ली में एक सीट का नुकसान उठा सकती है, कांग्रेस करेगी ‘खेला’

दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना कल होगी इससे पहले बीते दिन एग्जिट पोल आया, जिसके आंकड़ों ने राजधानी में 7 लोकसभा सीटों


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना कल होगी। इससे पहले बीते दिन एग्जिट पोल आया, जिसके आंकड़ों ने राजधानी में 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा-NDA और INDIA अलायंस की स्थिति को लेकर चौंका दिया। एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार एक सीट का नुकसान उठा सकती है। भाजपा दिल्ली की 6 लोकसभा सीटें जीत रही है। वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। दिल्ली में भाजपा को 52 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। दिल्ली में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जिसे 44 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद एग्जिट पोल के आंकड़ों में जताई गई है, लेकिन वो सीट कौन-सी है? जिस पर कांग्रेस गेम पलट सकती है और भाजपा को झटका लग सकता है।

x

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, भाजपा को चांदनी चौक या उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली की सीट का नुकसान उठाना पड़ सकता है। बहुचर्चित लोकसभा सीट चांदनी चौक से कांग्रेस ने इस बार जयप्रकाश अग्रवाल पर दांव खेला है। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे हार गए थे। उन्हें भाजपा के डॉ हर्षवर्धन ने हराया था, जो मोदी कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री बने थे। वहीं भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल को चुनावी रण में उतारा है, जिनका ज्यादा जनाधार नहीं है। ऐसे में अगर जनता बदलाव का मूड बनाती है तो भाजपा को चांदनी चौक में झटका लग सकता है। उत्तर पूर्वी दिल्ली की बात करें तो भाजपा ने मौजूदा सांसद और एक्टर मनोज तिवारी पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को मनोज तिवारी के सामने चुनावी रण में उतारा है। कन्हैया कुमार युवा नेता होने के चलते काफी प्रचलित हैं, लेकिन मनोज तिवारी का पलड़ा मौजूदा सांसद होने के नाते भारी है, फिर भी सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार कांग्रेस उत्तर पूर्वी दिल्ली में खेला कर सकती है।